फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25338 voters will vote in zip election

जिप चुनाव में 25338 मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
25338 voters will vote in zip election
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला परिषद लाहौल-स्पीति के चुनाव में 25338 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। साथ ही 17409 वोटर पंचायत प्रधान, उप प्रधान, ब्लॉक समिति सदस्य और वार्ड पंचों की हार-जीत का निर्णय करेंगे।
विज्ञापन

29 सितंबर और एक अक्तूबर को दो चरणों में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्पीति उपमंडल में ब्लॉक समिति और पंचायतों के चुनाव हो चुके हैं। हालांकि लाहौल की 32 पंचायतों में चुनाव होने हैं। लाहौल-स्पीति के 10 जिप वार्डों में भी चुनाव होने जा रहे हैं। इस बार लाहौल के 17409 मतदाता वोट डालेंगे, वहीं स्पीति के 7929 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लाहौल के मतदाता पंचायत, ब्लॉक समिति और जिप के सात वार्डों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। स्पीति के मतदाता जिप के तीन वार्डों के लिए वोट डालेंगे। केलांग पंचायत में सबसे अधिक 1064 और शांशा पंचायत में सबसे कम 306 मतदाता हैं। लाहौल-स्पीति में 12773 महिला और 12565 पुरुष मतदाता भी मत का प्रयोग करेेंगे। जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 सितंबर को चुनाव को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों को पहला प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed