फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25273 voters will vote in Lahaul

Kullu News: लाहौल में 25273 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 31 May 2024 04:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
25273 voters will vote in Lahaul
जिले के 92 मतदान केंद्रों में पहुंची मतदान पार्टियां, सभी तैयारियां पूरीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के 92 मतदान केंद्रों में मतदान पार्टियां सुरक्षित पहुंच गई हैं। शुक्रवार को वोटिंग कंपार्टमेंट स्थापित करने में पोलिंग पार्टियां व्यस्त रहीं। मतदान का समय सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। लाहौल-स्पीति जिले में लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव भी होगा। इसके लिए एक जून को मतदान होगा।
लाहौल-स्पीति के 25,273 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 12,605 पुरुष और 12,668 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और मतदान प्रतिशतता को भी बढ़ाएं। जिले में चार मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

41 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की गई है जिसमें लाहौल के 29 और स्पीति के 12 मतदान केंद्र शामिल हैं। राहुल कुमार ने बताया कि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी 62 मतदाता हैं, जिन्हें स्वीप गतिविधियों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया है। टशीगंग और ग्यू मतदान केंद्र क्रिटिकल चिह्नित किए गए हैं। ग्रीन पोलिंग स्टेशन में सिस्सू को शामिल किया गया है। मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग में मतदान के लिए 12 अलग-अलग तरह के दस्तावेजों को मतदान में मान्यता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed