फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25 transformers closed in Lahaul, darkness in Mayad, Tindi for four days

Kullu News: लाहौल में 25 ट्रांसफार्मर बंद, मयाड़, तिंदी में चार दिन से अंधेरा

Fri, 23 Feb 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 23 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
25 transformers closed in Lahaul, darkness in Mayad, Tindi for four days
लाहौल में बर्फबारी से क्षतिग्रस्त बिजली की तारों को जोड़ते विद्युत विभाग के कर्मी।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर लोक निर्माण विभाग ने संपर्क सड़कों की बहाली का कार्य तेज कर दिया है। जिले में विभाग के अधीन 290 सड़कों में से 21 संपर्क मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। शेष सड़कों की बहाली का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 और 26 फरवरी को फिर से बर्फबारी का अनुमान जताया है। घाटी में मौसम खुलने के बाद अब कई हिस्सों में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। बर्फ हटाने के लिए विभाग ने निजी क्षेत्र की भी मशीनों का हायर किया है। लाहौल-स्पीति में जनजीवन पटरी पर लाने के लिए संघर्ष तेज हो गए हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग ने 21 संपर्क सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। घाटी में बुधवार तक कुल 186 ट्रांसफार्मर में से 25 ट्रांसफार्मर बंद हैं। मयाड़, तिंदी, चोखंग और नैनगार क्षेत्र में तीन से चार दिनों से अंधेरा छाया है। घाटी के अन्य हिस्सों में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बर्फ में कड़ाके की ठंड में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों की माने तो मयाड़ और तिंदी की संपर्क सड़क के साथ बिजली आपूर्ति के लिए समय लग सकता है। लाहौल-स्पीति आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जिस्पा से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सड़क वनवे बहाल कर आपातकाल फोर बाई फोर वाहनों को अनुमति दी है।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि जिले में बीआरओ के अधीन मुख्य सड़क के साथ सभी संपर्क सड़क धीरे-धीरे यातायात के लिए बहाल की जा रही हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी भारी बर्फ और ठंड के बीच क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed