{"_id":"662b96d242efe0b21604566b","slug":"25-special-teachers-from-delhi-visited-deic-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121499-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिल्ली के 25 विशेष शिक्षकों ने किया डीईआईसी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिल्ली के 25 विशेष शिक्षकों ने किया डीईआईसी का दौरा
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली थैरेपी सेवाओं की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू स्थित जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) का मनोविकास चैरिटेबल सोसायटी दिल्ली के 25 विशेष शिक्षकों ने दौरा किया। उन्होंने डीईआईसी में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली थैरेपी सेवाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम प्रबंधक बीजू ने कहा कि डीईआईसी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू एवं सांफिया फाउंडेशन का एक साझा प्रयास है, जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को विभिन्न तरह की थैरेपी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सांफिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. रेखा ठाकुर ने सभी विशेष शिक्षकों को डीईआईसी में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
मनोविकास चैरिटेबल सोसायटी की कोर्स समन्वयक संगीता ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सांफिया फाउंडेशन की गतिविधियों को देखा था। उन्हें व्यक्तिगत तौर पर डीईआईसी में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं को देखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में इस स्तर की सेवाएं देना सराहनीय कदम है। संवाद