फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली में डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे सैलानी

मनाली में डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे सैलानी

Mon, 31 Dec 2018 07:03 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 31 Dec 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
मनाली में डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे सैलानी
मनाली में सैलानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सड़क से लेकर होटलों में पर्यटकों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। डीजे व ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पर्यटकों ने 2019 के जश्न को यादगार बनाया। पर्यटन विकास निगम के होटल क्लब हाउस के साथ मनाली के निजी होटलों में भी सैलानियों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
पर्यटकों ने जहां नाटी डाली, वहीं डीजे की धुन पर भी जमकर धमाल मचाया। नववर्ष में पर्यटकों के लिए कई आकर्षक गतिविधियां रखी गई थी। हालांकि पर्यटकों की भारी भीड़ होने से मनाली पहुंचने वाले सैलानियों को ट्रैफिक जाम से परेशान होना पड़ा। जगह-जगह जाम लगने से पुलिस को भारी भाग-दौड़ करनी पड़ी। सोमवार को शाम ढलते ही मनाली के माल रोड पर मनाली प्रशासन और नगर परिषद मनाली की ओर से लाइव म्यूजिक का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय कलाकारों और विंटर कार्निवाल की वाइस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाया। मनाली का माल रोड पर्यटकों से पूरा खचाखच भरा हुआ था। पिछले करीब पांच सालों के बाद मनाली में उमड़ी सैलानियों की भीड़ से कारोबारी गदगद हो उठे।
विज्ञापन


होटलों में देत रात तक चला जश्न
माल रोड के जश्न को रात दस बजे के बाद बंद कर दिया गया। लेकिन इंडोर जगहों या फिर होटलों के भीतर यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। क्लब हाउस के साथ मनाली के बड़े होटलों में पर्यटकों का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस में रात 12 बजे न्यू ईयर क्वीन का चयन किया गया। इसके अलावा बलून डांस, कपल डांस, कुल्लवी नाटी, डीजे और लाइव म्यूजिक का आयोजन किया गया। वेलकम ड्रिंक्स के साथ गाला डिनर भी दिया गया। बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच भी सैलानियों जमकर नया साल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed