फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सपांगणी में टनल से नहीं रुक रहा रिवास

सपांगणी में टनल से नहीं रुक रहा रिवास

Mon, 15 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
सपांगणी में टनल से नहीं रुक रहा रिवास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। घाटी की सैंज-लारजी सड़क पर सपांगणी बिहाली के पास टनल से हो रहे रिसाव को लेकर एनएचपीसी के उच्च अधिकारियों ने सोमवार को मौके का जायजा लिया। एनएचपीसी के अधिकारियों ने टनल से हो रहे रिसाव का भी जायजा लिया। साथ ही मलबे को हटाने को लिए मशीनें लगाई रखी।

दलदल बन रही मिट्टी से पानी का रिसाव नहीं रुक रहा है। इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एनएचपीसी के अधिकारियों ने पाया कि दो जगहों पर पानी काफी मात्रा में निकल रहा है। और यह पानी टनल से ही निकल रहा है। इससे कैसे निजात पाई जा सकती है, इसको लेकर आगामी रणनीति तैयार की। हालांकि एनएचपीसी के अधिकारियों ने पहले साफ तौर पर मना कर दिया था कि टनल से रिसाव नहीं हो रहा है। कहा था कि यह प्राकृतिक स्रोत का पानी है। अमर उजाला में सोमवार के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एनएचपीसी के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी में टनल से हो रहा रिसाव अभी भी जारी है। इस संबंध में एनएनएचपीसी चरण तीन के पीआर मैनेजर एसआर गुप्ता ने कहा कि सपांगणी बिहाली में टनल से हो रहे रिसाव का एनएचपीसी के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि टनल में हो रहे रिसाव की विशेषज्ञ जांच से जांच करवाएंगे। पहाड़ी दरकने के कारण भूस्खलन से सड़क पर गिरे मलबे को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed