फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कॉलेजों में मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी एसएफआई

कॉलेजों में मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी एसएफआई

Sat, 09 Jun 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी एसएफआई
मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी एसएफआई
विज्ञापन

15 जून से कॉलेजों में शुरू हो जाएंगे दाखिले
संगठन के बैठक कर बनाई आगामी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एसएफआई जिला केंद्र की बैठक में रूसा प्रणाली के अंतर्गत सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अजय बक्शी ने कहा कि लंबे समय के संघर्ष के बाद रूसा प्रणाली के समेस्टर सिस्टम को बंद किया गया है। आने वाले समय में कॉलेजों में परीक्षा साल में एक बार ही करवाई जाएगी। सरकार ने यह फैसला जल्दबाजी में लिया है। आने वाले समय में विद्यार्थियों को कौन-कौन सी किताबें पढ़नी पड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी निश्चित फैसला नहीं हुआ है। 15 जून से कॉलेजों में दाखिले शुरू हो जाएंगे। अभी संशय बना हुआ है कि विद्यार्थियों को किस प्रणाली के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इसलिए 15 जून से एसएफआई जिला के सभी कॉलेजों में मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी। जिसमें विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रवेश के लिए 15 से 24 जून तक फार्म जमा होंगे। 25 से 27 जून तक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एक जुलाई से सत्र शुरू होगा। अजय बक्शी ने कहा कि एसएफआई नए विद्यार्थियों की प्रवेश को लेकर पूरी मदद करेगी। इस दौरान एसएफआाई जिला सचिव सुनील ठाकुर, मनोज कुमार और छापे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed