{"_id":"5a37bf754f1c1b8e698c2944","slug":"21513602933-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली भाजपा ने जीत के जश्र में निकाली विजय रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली भाजपा ने जीत के जश्र में निकाली विजय रैली
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली भाजपा ने जीत के
जश्न में निकाली विजय रैली
मतगणना केंद्र जाने से पहले गोविंद ने लिया दुर्गा माता का आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली भाजपा ने विधानसभा सीट जीतने के बाद खूब जश्न मनाया। इससे पहले वोट काउंटिंग सेंटर के बाहर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना राउंड बढ़ने लगे और गोविंद ठाकुर की लीड की एसडीएम एवं रिटर्निंग आफिसर की ओर से घोषणा होनेे लगी वैसे ही जहां कांग्रेस के लोग नदारद होने लगे तो भाजपा समर्थकों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।
आठवें दौर के बाद तो नारेबाजी शुरू हो गई। नौवें दौर के बाद पार्टी के झंडे मंगवाए जाने लगे। नौवें दौर में करीब तीन हजार की लीड बढ़ जाने पर ढोल नगाड़े मंगवाए गए। इसके बाद कार्यकर्ता मनाली गोंपा में चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे गोविंद ठाकुर को मतगणना स्थल तक लाने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम गोंपा की ओर निकल पड़ा। गोंपा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने गोविंद ठाकुर को बधाई दी और पटाखे फोड़े गए। गोविंद को बधाई देने के साथ कंधों पर उठाकर विजय जलूस के रूप में मतगणना स्थल तक लाया गया। पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी खूब नृत्य किया। इससे पहले मनाली मालरोड पर स्थित दुर्गा माता के मंदिर में जाकर गोविंद ठाकुर ने आशीर्वाद लिया। एक बजे गोविंद मतगणना केंद्र के अंदर गए लेकिन सवा एक बजे लंच के चलते अधिकारिक घोषणा कुछ समय के लिए टाल दी गई। देरी होते देख कार्यकर्ता व्याकुल होने लगे। गोविंद ठाकुर की बहन एवं जिप सदस्य धनेश्वरी ठाकुर आशंकित होकर बाहर खड़े लोगों से देरी का कारण जानने लगीं। बाद में जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद सब खुशी से झूम उठे। बाजार में जीत की रैली निकाली गई।