फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   21 people filed nomination papers for the ZP elections in Kullu and Banjar.

Kullu News: कुल्लू, बंजार में जिप के लिए 21 ने नामांकन पत्र भरे

Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
21 people filed nomination papers for the ZP elections in Kullu and Banjar.
कुल्लू में एसडीएम कार्यालय में मौहल जीप वार्ड में ईशरा देवी अपना नांमाकन पत्र दा​खिल करते हुए।-
कुल्लू। जिला परिषद के लिए अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय कुल्लू और बंजार में सात वार्डों के लिए 21 नामांकन पत्र भरे गए। इसमें कुल्लू में पांच जिला परिषद वार्डों के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे जबकि बंजार के दो वार्डों में से धाउगी वार्ड के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि बरशैणी वार्ड से 4, जेष्ठा से 1, जरड़-भट्टी-कालोनी से 4, मौहल से 3 और डुघीलग से 3 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कुल्लू के पांच वार्डों के लिए अब तीन दिनों में 28 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि बलागाड़ और धाउगी वार्ड के लिए नामांकन की प्रक्रिया अमल में लाई है। इसके चलते सोमवार को धाउगी वार्ड के लिए ही 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बलागाड़ के लिए कांग्रेस समर्थित भावना चौहान और भाजपा समर्थित कुसुम लता अपना नामांकन पत्र पहले ही भर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed