{"_id":"5c9e1f67bdec22141f00ec62","slug":"201553866599-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रचार करे अनिल शर्मा : महेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रचार करे अनिल शर्मा : महेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री अनिल शर्मा को चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करना चाहिए। वह नाते रिश्ते छोड़ कर भाजपा के लिए ही काम करें। कुल्लू में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में महेश्वर सिंह ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि आश्रय के लिए अभी पिता ही विरोध में है तो भविष्य में आश्रय क्या करेंगे।
महेश्वर सिंह ने कहा कि उन्हें भी दूसरी जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए कहा गया है। कहा कि वे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। 31 मार्च को रघुनाथपुरी में मैं भी हूं चौकीदार कार्यक्रम होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव सामग्री और झंडे आदि भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का कार्यक्रम सरकाघाट में होगा। इस दिन मुख्यमंत्री शिमला में रहेंगे। कहा कि कुल्लू के रघुनाथपुर में होने वाले कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और इस दौरान आगामी रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पंडित सुखराम को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, तरुण सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।