{"_id":"5c9cf376bdec2214046efdae","slug":"201553789814-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल हेलीकॉप्टर से पहुंचाया कुल्लू, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल हेलीकॉप्टर से पहुंचाया कुल्लू, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो उड़ानों में 77 यात्री हुए रोहतांग के आर-पार
घायल को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया कुल्लू, अस्पताल में भर्ती
दोपहर बाद मौसम खराब होने से उदयपुर को नहीं हो पाई उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय क्षेत्रों में वीरवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। ऐसे में वीरवार को पवन हंस हेलीकॉप्टर ने भुंतर से लाहौल के लिए दो उड़ानें भरीं। दो उड़ानों के माध्यम से कुल 77 यात्री रोहतांग दर्रा के आर-पार हुए। पहली उड़ान भुंतर गोंधला के बीच हुई। इसमें 21 यात्री कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, भुंतर से 21 यात्रियों को गोंधला पहुंचाया गया। दूसरी उड़ान भुंतर से स्तींगरी और भुंतर के बीच हुई। इसमें दो स्कूली बच्चों सहित 15 यात्री स्तींगरी हेलीपैड पहुंचे। गंभीर रूप से घायल लपशक निवासी जवाहर सहित तीन स्कूली बच्चों, 14 यात्रियों को भुंतर पहुंचाया गया। उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि जवाहर को भुंतर से एंबुलेंस द्वारा कुल्लू ट्रामा सेंटर दाखिल किया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी उड़ान भुंतर से उदयपुर के बीच होनी थी, लेकिन दोपहर बाद रोहतांग में खराब मौसम की वजह से इसे रदद् कर दिया गया।