{"_id":"5c90ebc2bdec2214505453b3","slug":"201553001410-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर में मेधावी विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर में मेधावी विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। समारोह में शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इससे वे अपने भविष्य को खराब कर रहे हैं। युवा वर्ग का मतदान में अहम रोल है। युवा भी मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इससे पहले कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. विपन परमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के सामने रखा। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर विद्यार्थियों ने वाहवाही लूटी। गीताजंलि ने पहाड़ी गीत अम्मा पूछदी गीत पर वाहवाही लूटी। नाटी पेश कर विद्यार्थियों ने कुल्लवी संस्कृति की छटा बिखेरी। छात्रों ने रंगरंग प्रस्तुतियों से मन मोहा। इस दौरान बंजार कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा, सैंज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नारायण ठाकुर, पूर्व प्राचार्य बलवीर ठाकुर, नंदलाल शर्मा, उप प्राचार्य प्रो. कर्म सिंह, डॉ. अंजली, ओपी ठाकुर, डॉ. रोमेश, प्रो. रेवत राम पठानिया, प्रो. कृष्णा शर्मा, प्रो. छोमो सहित छात्र अभिभावक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में इन्हें मिला पुरस्कार
समारोह में ओम प्रकाश, ममता देवी, अंशुमन, सपना देवी, शुभम, राहुल, भरत भूषण, मोनार्क, पूनम, सोमलता, संगीता, साधना, शिवानी, दिव्या, शीला, श्याम लाल, रोहित, हेमलता, लक्ष्मी, जनीता, प्रियंका, तशिया, अंकुश, चमनदीप, कनिका को नवाजा। साथ ही मेधावी विपाशा, शुभम, तुले राम, बबीता नेगी, तेंजिन छोदोन, स्नोवर कुमारी, राहुल, राधाकृष्णन, शाश्वत, डिंपल, अदिति, शाम लाल, जयइशा, चमन लाल, दीक्षा, नवांग, मनीषा कुमारी, निशा रानी, दीक्षा आदि सम्मानित किया गया।