{"_id":"5c8f9d0bbdec2213e76c230e","slug":"201552915723-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत मारो पिचकारी से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत मारो पिचकारी से लूटी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की ओर से 21वीं सूत्रधार होली संध्या का आयोजन देवसदन में किया गया। समारोह में जिप सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला आयोग धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुल्लू के प्रचलित पारंपरिक होली गीतों तथा राम कुमार कपूर की ओर से रचित होलियों का गायन सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने किया।
आज अबध पुरी में, मत मारो पिचकारी, खेलत है जगदंबे, मैं न खेलती थी शाम से, मैंने रंग ली, तू बावरी बन आई, रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, कैलाश बसे शिव जटाधारी आदि होली गीतों की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। प्रदीप कपूर, लाल सिंह, जीवन, सुनील, अभिनंदन, अंकुश, मोहित, संजय, ध्रुव, निखिल, भूपेंद्र, टिंकू, बबिता, शम्भ्रा, खुशबू, प्रेक्षा, आशा, करिश्मा, पायल ने अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीता। वर्षा ने मुर्शिद खेले होली तथा रिया ने होली आई रे कन्हाई पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, संस्था के महासचिव सुंदर श्याम महंत, प्रेम ठाकुर, अनिल गुलरिया, पंडित जगन्नाथ, युवराज फकीरू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, वित्त सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सचिव मोनिका सागर, मंजू शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, भंडार प्रभारी तिलक राज, संगीत सह प्रभारी प्रदीप कपूर, यशोदा शर्मा, वित्त सह सचिव जोगेंद्र ठाकुर, नाटक सह प्रभारी केतन वर्मा, लोकनृत्य सह प्रभारी सीमा शर्मा, मंजू शर्मा, प्राचार्य संगीत अकादमी विद्या सागर, आधुनिक नृत्य प्रशिक्षक सुरेश बौध, प्रबंधक उत्तम चंद व सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।