{"_id":"5c320ae8bdec22569a51bee2","slug":"201546783464-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 50 रूटों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 50 रूटों पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
मनाली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। तीन दिनों से पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद अब कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों ने भी बर्फ की सफेद चादर में ओढ़ ली है। कड़ाके की ठंड के बीच देवभूमि कुल्लू का जनजीवन ठहर सा गया है। बर्फबारी से कुल्लू-मनाली वामतट बंद हो गया और निगम की बसों को नग्गर तक ही भेजा जा रहा है। बर्फबारी, बारिश से जिले में करीब 50 से अधिक बस रूट अवरुद्ध हो गए हैं। सबसे अधिक असर ऊझी घाटी, बंजार व बाह्य सराज में पड़ा है।
रोहतांग दर्रा के साथ जिला कुल्लू की पहाड़ियों, लाहौल घाटी में भारी हिमपात हुआ है। ग्रामीणों इलाकों में भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बर्फबारी और बारिश से जिले के किसान-बागवान खुश हो गए और नए साल के शुरू में हुई बर्फबारी को सेब के साथ पलम, नाशपाती के लिए वरदान माना जा रहा है। हिमपात से जलोड़ी दर्रा के साथ रोहाचला, कांडीबाग, करशाला, कोठी, दलाश, खनाग, ब्याससर, जाणा, पहचान, कोठी, सोलंगनाला, छतरी, गाड़ागुशैणी, खौली समेत 50 से अधिक रूटों पर बसों की आवाजाही थम गई है। भारी बर्फ पड़ने से घाटी के संवेदनशील इलाकों में कभी भी हिमखंड गिर सकते हैं। ऐसे में लोग सतर्कता के साथ ही घर से बाहर निकले। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम अभी खराब चल रहा है और इसको लेकर अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मौसम की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
रोहतांग दर्रा में 150 सेंटीमीटर से अधिक हिमपात
रोहतांग दर्रा में 150 सेंटीमीटर से भी अधिक बर्फबारी होने की सूचना है। मनाली में 12 सेंटीमीटर, कोकसर व मढ़ी में 60, केलांग में 40, सोलंगनाला में 30 और जलोड़ी दर्रा में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है।