{"_id":"5bfd45bcbdec22419a259acc","slug":"201543325116-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक से जातीय भेदभाव मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक से जातीय भेदभाव मामले में जांच शुरू
Updated Tue, 27 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक परिचालक के साथ जातीय भेदभाव मामले में जांच शुरू हो गई है। जांच कमेटी एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त को रिपोर्ट पेश करेगी। अगर जांच में परिचालक की ओर से लगाए गए आरोपों को सही पाया गया तो दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
मामले को लेकर अनुसूचित जाति संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खणीपांद गांव में एचआरटीसी का एक कर्मचारी जातीय भेदभाव का शिकार हुआ है। जातीय भेदभाव से न केवल परिचालक को अपमानित होना पड़ा, बल्कि उसे देवता का डर दिखाकर मकान मालिक ने दस हजार रुपये भी वसूले। उसके घर में उसके सगे चाचा की मौत हो गई थी। इसके बावजूद वह ड्यूटी पर था। ऐसे में उसके साथ हमदर्दी बरतने की बजाय उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि अगर वह पैसे नहीं देता तो उसे जान से मारा भी जा सकता था। उसने अपनी जान छुड़ाने के लिए दस हजार रुपये दिए। अनुसूचित जाति संघ के जिलाध्यक्ष दिले राम, कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार बुद्धि सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की ओर से आश्वासन मिला है कि मामले में जांच बिठाई गई है। एक सप्ताह के भीतर जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, उपायुक्त यूनुस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी निकल कर आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।