फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रेडक्रॉस में भागीदारी सुनिश्चित करें महिलाएं: साधना

रेडक्रॉस में भागीदारी सुनिश्चित करें महिलाएं: साधना

Mon, 19 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
रेडक्रॉस में भागीदारी सुनिश्चित करें महिलाएं: साधना
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि आज महिलाएं घर-परिवार चलाने के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। उन्हें रेडक्रॉस व अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
कुल्लू के ढालपुर मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का उद्घाटन करते हुए डॉ. साधना ठाकुर ने यह आह्वान किया। कहा कि भारतीय दर्शन में सामाजिक व्यवस्था का विशेष महत्व है और प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति किसी न किसी रूप में योगदान देना चाहिए। समाज सेवा के कार्यों में योगदान के लिए रेडक्रॉस बहुत ही अच्छा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का सम्मान करने, जीवन में उनके अनुभवों से सीखने और नशे से दूर रहने की अपील की। साधना ने विभिन्न विभागों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और कई दिव्यांगों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आवश्यक उपकरण प्रदान किए। ट्वीन मल्टी फ्लोरा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. ओपी सिंह और शशि बाला ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी में योगदान के रूप में 21000 रुपये का चेक डॉ. साधना को भेंट किया। समारोह के दौरान भारत-भारती स्कूल, कुल्लू साइंस स्कूल, एलएमएस ढालपुर, डी-पायरेट्स अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के तहत केरल के युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सहायक आयुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष सन्नी शर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों, मेले में सहयोग करने वाले सभी विभागों, संस्थाओं व शिक्षण संस्थानों का आभार जताया। इस दौरान रजनी ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गरीबों मरीजों को 15 लाख किए वितरित : यूनुस
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष यूनुस ने बताया कि पिछले वर्ष सोसायटी ने गरीब मरीजों को 15 लाख से अधिक राशि वितरित की। इसके अलावा आपदा पीड़ितों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर भी लाखों रुपये खर्च किए। उपायुक्त ने सोसायटी की अन्य गतिविधियों व कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed