फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सात दिन बाद अपने देवालयों को लौटे देवी देवता

सात दिन बाद अपने देवालयों को लौटे देवी देवता

Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
सात दिन बाद अपने देवालयों को लौटे देवी देवता
सात दिन बाद ढालपुर से अपने
विज्ञापन

देवालयों को लौटे देवी-देवता
दशहरों में एक दूसरे की दुख तकलीफों को किया साझा
देवताओं के मंदिर लौटने से सूनी पड़ी रघुनाथ की नगरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शरीक हुए सैकड़ों देवी देवता अपने देवालय की ओर कूच कर गए हैं। वीरवार को सैकड़ों देवी देवता अगले साल फिर मिलने का वादा कर वापस लौट गए हैं, जबकि दूरदराज के देवी देवता लंका दहन से पहले ही देवालय की ओर रवाना हो गए हैं। सात दिन तक देवलोक में तबदील रघुनाथ की नगरी अब देवताओं के बिना सूनी पड़ गई है। दशहरा उत्सव के दौरान देवता और देवलुओं ने आपस में सीधी बात भी की। अंतरराष्ट्रीय दशहरा के समापन के बाद 200 से अधिक देवी देवताओं ने अपने देवालय की तरफ ढोल-नगाड़ों तथा शहनाइयों की थाप पर कूच किया। सोने-चांदी से सजे आकर्षक देवी देवताओं के देवरथों के बिछोह से लोग भावुक हो गए और अपने अधिष्ठाता से भविष्य के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। देवालय लौटने से पहले देवताओं ने भगवान रघुनाथ से भी मिल कर अपने सुख-दुख को साझा किया और अगले वर्ष फिर आने का वादा किया। कई देवी-देवताओं ने रवानगी से पूर्व रघुनाथ को सम्मान सहित उनके देवालय रघुनाथपुर तक पहुंचाया। देवी देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि एक हफ्ते तक देवलोक में बदली रघुनाथ की धरा अब अगले साल तक के लिए सूनी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि देव समागम के अलौकिक दृश्य ने सबका मन मोहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed