फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   इस साल दशहरा उत्सव में आए 15 नए देवी-देवता

इस साल दशहरा उत्सव में आए 15 नए देवी-देवता

Sat, 20 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
इस साल दशहरा उत्सव में आए 15 नए देवी-देवता
इस साल दशहरा उत्सव में आए 15 नए देवी-देवता
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में पहली बार आए खुडीजल चैहणी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर मैदान में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में साल दर साल देवी देवताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बार भी दशहरा में 15 नए देवी देवताओं ने शिरकत की है। इसमें दो गैर माफीदार और 13 ऐसे देवी देवता शामिल हुए हैं, जिन्हें दशहरा कमेटी की ओर से नहीं बुलाया गया था। बावजूद कमेटी ने इन देवी देवताओं को सुविधा प्रदान कर खुशी जाहिर की है।

इस साल दशहरा कमेटी ने 305 देवी देवताओं को बुलावा भेजा था। देवता खुडीजल चैहणी पहली बाद दशहरा में शरीक हुए हैं। इसके अलावा गैर माफीदार देवता में खुड़ा ब्रह्मा और देवता शांगड़ी भी उत्सव में उपस्थित हुए। ये दोनों देवी देवता 1999 के बाद दशहरा में शरीक हुए हैं। पूरे लाव लश्कर के साथ आए देवी देवता के देवलुओं में खुशी की लहर है। दशहरा में आए ये नए देवी देवता आम लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षक का केंद्र बने हैं। उनके दर्शन के लिए भक्तों को तांता लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल बिन बुलाए 15 देवी देवता दशहरा में आए थे, लेकिन इस बार यह संख्या 28 पहुंची है। उपायुक्त कुल्लू एवं दशहरा उत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष यूनुस ने कहा कि दशहरा उत्सव में दशकों बाद दशहरा की शोभा बढ़ाने पहुंचे नए देवी देवताओं का उत्सव समिति स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि समिति ने 305 देवी देवताओं को बुलावा पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed