फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रमेश, तमन्ना-हेम सिंह ने लगाई सबसे तेज दौड़

रमेश, तमन्ना-हेम सिंह ने लगाई सबसे तेज दौड़

Wed, 17 Oct 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
रमेश, तमन्ना-हेम सिंह ने लगाई सबसे तेज दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को युवा सेवाएं व खेल विभाग और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मिनी मैराथन रन फॉर सॉलीडैरिटी आयोजित की। मिनी मैराथन से आम लोगों को आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और रोग मुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया गया। मैराथन के विभिन्न आयु वर्गों में रमेश, तमन्ना और हेम सिंह प्रथम स्थान पर रहे।

महिला व पुरुष की यह मिनी मैराथन दो आयु वर्गों 15 से 59 वर्ष, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में करवाई गई। लगभग पांच किलोमीटर की यह मैराथन सुबह करीब साढे़ छह बजे रथ मैदान से आरंभ होकर शास्त्रीनगर तक और वापस रथ मैदान में संपन्न हुई। एसपी शालिनी अग्निहोत्री और एडीएम अक्षय सूद ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। 15 से 59 वर्ष तक के आयु वर्ग में मंडी के रमेश कुमार ने पहला, जोगिंद्रनगर के प्रवीण कुमार ने दूसरा और धर्मपुर के अनिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें क्रमश: पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये और दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा। चमन लाल, नागेंद्र पाल, रुस्तम, पवन सिंह, यशपाल, राजेंद्र और अमन को भी एक-एक हजार रुपये के पुरस्कार मिले। महिलाओं के वर्ग में चौंतड़ा की तमन्ना, मंडी की मंजुला और खड़ीहार की मेनका देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे से दसवें स्थान पर रहीं गोदावरी, अंजना, पूजा देवी, गंगा देवी, कुशमा, शारदा और रीता ठाकुर को भी एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया। इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिक वर्ग में शियाह के हेम सिंह ने पहला, पुईद के माधो कैलाश ने दूसरा, सेउबाग के गोपाल सिंह नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा शमशेर भानु, जयचंद कौंडल, कृषांत महंत, दीप कुमार और प्रेम लाल को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी राजेश भंडारी, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक लाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed