फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रावण ने छल से किया सीता हरण

रावण ने छल से किया सीता हरण

Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
रावण ने छल से किया सीता हरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मनाली में अखंड दुर्गा मां पूजा समिति के तत्वावधान में मनु रंगशाला में आयोजित रामलीला में कई दृश्यों का मंचन किया गया। रंगशाला में सोमवार रात्रि को रामलीला में राम व जटायु संवाद, खर-दूषण वध, रावण दरबार, पंचवटी सीता हरण तथा जटायु वध आदि अंश प्रस्तुत किए गए। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पंचवटी में सीता हरण को लेकर रावण के कहने पर मामा मारीच स्वर्ण हिरण बनकर पहुंचता है। सीता उस हिरण को देखकर उत्साहित होकर भगवान राम से उसे पकड़ने की बात कहती हैं। जैसे ही राम पंचवटी से उस हिरण को पकड़ने के लिए निकलते हैं वैसे ही छल से रावण पंचवटी में आकर सीता का हरण कर लेता है। इस दृश्य में सीता व लक्ष्मण के संवाद सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक भावुक हो उठे। रामलीला में राम का किरदार अभिजीत रघुवंशी, लक्ष्मण का पवन अरोड़ा, रावण का विजय राज उपाध्याय, सीता का तनु, जटायु का अभिषेक सोनी, मेघनाथ का कपिल शर्मा, मारिच का विशाल दीक्षित निभा रहा है। कार्यक्रम में ठाकुर कुंज लाल दामोदर ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के प्रधान सुभाष मेहंदी रत्ता, महासचिव प्रदीप पाटिल, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, रामानंद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed