{"_id":"5b7f020542c792462e3b33ab","slug":"201535050245-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार में चार प्रेमी जोड़े फरार, एक जोड़ा पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार में चार प्रेमी जोड़े फरार, एक जोड़ा पुलिस ने पकड़ा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से चार प्रेमी जोड़े अपने परिजनों को चकमा दे फरार हो गए हैं। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर पुलिस को देकर अवगत कराया, जिस पर पुलिस ने खोजबीन के एक प्रेमी जोड़े को धर दबोचा और किशोरी को परिजनों की सपुर्दगी में देकर युवक का शांति भंग में चालान कर दिया ।
एक ही रात में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से चार प्रेमी युगल अपनी प्रेमिकाओं को लेकर परिजनों को चकमा देकर घर से फरार हो गए ।जैसे ही जानकारी परिजनों को लगी तो उनमें खलबली मच गई । परिजनों द्वारा युवक युवतियों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मिलने के बाद प्रेमी जोड़ों की तलाश शुरू की। इस दौरान नगर से फरार हुए एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया और सूचना युवती युवक के परिजनों को दी, इस पर वह कोतवाली पहुंच गए । पुलिस ने बरामद किशोरी को परिजनों को सपुर्दगी में दे युवक का शांति भंग की कार्रवाई कर चालान किया है । पुलिस फरार हुए अन्य तीनो प्रेमी जोड़ों की तलाश में लगी है । कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद किया है, जबकि फरार हुए अन्य तीन प्रेमी जोड़ों की जा रही है।