फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सर्किल बढ़ाए जाने के विरोध में उतरे अधिवक्ता , सौंपा ज्ञापन

सर्किल बढ़ाए जाने के विरोध में उतरे अधिवक्ता , सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सर्किल बढ़ाए जाने के विरोध में उतरे अधिवक्ता , सौंपा ज्ञापन
स्वार। मूल्यांकन सूची में पुनरीक्षण कार्य शुरू कर जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने के विरोध में बार वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को संबोधित कर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर अगर सर्किल रेट बढ़ाए गए तो विरोध में अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।गुरुवार को बार वेलफ़ेयर के अध्यक्ष एम जहूर खां के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य से मिला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में तहसील क्षेत्र की प्रचलित मूल्यांकन दरें सामान्य और वास्तविक दरों से बहुत अधिक है, इससे बैनामों की संख्या घटती जा रही है। उप निबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि मूल्यांकन सूची में प्रचलित दरों को और अधिक बढ़ाए जाने का पुनरीक्षण कार्य प्रस्तावित है जो कि तहसील क्षेत्र की जनता के साथ घोर अन्याय है। जबकि पूर्व में पुनरीक्षण कार्य हो चुका है अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुन: पुनरीक्षण कार्य शुरू कर जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए गए तो अधिवक्ता पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सीनियर बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, बार वेलफ़ेयर के पूर्व अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ,अमर पाल सिंह राणा ,जफरुद्दीन खां, महेंद्र नाथ स्वामी,आसिफ अंसारी ,उमेश शर्मा ,राशिद खां, मोहम्मद आरिफ,नोशाद आलम,महेंद्र नाथ गोस्वामी,एम जुनैद ,सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed