{"_id":"5af31a8d4f1c1bed778b7782","slug":"201525881485-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से हाईवे-305 पर बस सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से हाईवे-305 पर बस सेवाएं बंद
Updated Wed, 09 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से हाईवे-305 पर बस सेवाएं बंद
सोझा के पास गटका बिछाने से बढ़ी फिसलन
स्किड होने से आगे नहीं बढ़ रही निगम की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। औट-लुहरी हाईवे-305 पर बस सेवा चार दिनों से बंद है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाह्य सराज आनी निरमंड के लोगों के लिए मुसीबत बने हाईवे-305 में इन दिनों घियागी से सोझा तक टारिंग होनी है। ऐसे में सड़क में पहले गटका बिछाने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते यहां वाहनों के फिसलन का खतरा बना है।
सात मई को यहां एक हादसा भी हुआ था। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। सड़क में फिसलन का खतरा होने से कुल्लू से आने वाली बसें घियागी तक ही जा रही हैं। जिससे बाह्य सराज के साथ पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि छोटे वाहन जलोड़ी दर्रा होकर गुजर रहे हैं लेकिन घियागी से लोगों को भारी भरकम किराया देकर घर पहुंचना पड़ रहा है। 40 किलोमीटर के सफर में टैक्सी चालक 200 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं। कई लोगों को मीलों तक पैदल चलकर गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है।
इस संबंध में घाटीवासी रमेश चंद, ओम प्रकाश, ध्यान सिंह, चमन लाल, पीर सिंह, राम लाल, रंजीत सिंह और गोविंद के अनुसार सोझा के साथ एनएच-305 सड़क की टारिंग का काम चल रहा है लेकिन टारिंग से पहले गटका बिछाने से बसें फिसलने लगी हैं। बसों के बंद होने से टैक्सी चालकों की मनमानी चल रही है। लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। वहीं इस संबंध में एनएच-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि टारिंग को लेकर सोझा से घियागी तक गटका बिछाने का कार्य चल रहा है। बारिश होने से बसें स्किड होने का खतरा है।