{"_id":"5aef3e724f1c1b76098b866a","slug":"201525628530-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीतिक्षा, विजय स्वामिनी को चुना स्टूडेंट प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीतिक्षा, विजय स्वामिनी को चुना स्टूडेंट प्रतिनिधि
Updated Sun, 06 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू।
जिला कुल्लू के लॉ मोंटेसरी स्कूल कलहैली में अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर लॉ मोंटेसरी के चारों स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त यूनुस और विंग कमांडर देवाशीष डे उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ललिता कंवर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। लॉ मोंटेसरी स्कूल कुल्लू तथा कलहैली के विद्यार्थियों के छात्र प्रतिनिधि तथा स्फायर, रूबी, एमरेल्ड और टोपाज सदन के कप्तान और उपकप्तान भी चुने गए। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को स्पीच, पोस्टर, साक्षात्कार, टास्क व स्किट आदि प्रतियोगिताओं से गुजरना पड़ा। तीतिक्षा नेगी नेगी को मोंटेसरी स्कूल कुल्लू का छात्र प्रतिनिधि और विजय स्वामिनी जायसवाल को कलैहली स्कूल का छात्र प्रतिनिधि चुना गया। उन्हें मुख्यातिथि ने सम्मानित किया और उन्हें अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ललिता कंवर ने नवनिर्वाचित स्कूल छात्र प्रतिनिधियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखने और जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई। मुख्यातिथि उपायुक्त यूनुस ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वच्छता का ध्यान रखने और समाज के उत्थान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
0000