फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंपर फ्लावरिंग से अनार उत्पादकों के खिले चेहरे

बंपर फ्लावरिंग से अनार उत्पादकों के खिले चेहरे

Sun, 06 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बंपर फ्लावरिंग से अनार उत्पादकों के खिले चेहरे
कुल्लू/खराहल। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों अनार की बंपर फ्लावरिंग से बगीचे गुलजार हो गए हैं। इससे बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। कुल्लू के लोअर बेल्ट में अनार का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसकी खेती से बागवान अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। इन दिनों बागवान अनार के पौधों में दवा का छिड़काव करने में जुटे है। गत वर्ष अनार की फसल आशा के अनुरूप नहीं हो पाई थी। इस साल बेहतर फ्लावरिंग के चलते अच्छी फसल होने की आस जगी है। जिले के गड़सा, हुरला, थरास, रूआडू, बजौरा, कलैहली, नगवाईं और खराहल के निचले इलाकों में इन दिनों पेड़ों पर बंपर फ्लावरिंग हो चुकी है। मौसम का मिजाज ठीक रहा तो इस बार अच्छी फसल की उम्मीद अनार उत्पादकों को है। लोअर बेल्ट में हजारों बागवान इसकी खेती कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। वहीं, बागवानी विभाग भी अनार की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए नए-नए अनुसंधान कर रहा है। घाटी के बागवान अमित, महेश शर्मा, रमेश, चमन, अर्जुन और सतीश महंत आदि ने कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो अनार एक बीघा में 70 से 75 हजार रुपये तक की आमदनी देता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों अनार के पौधों में भरपूर फूल खिले हैं। कुछ दिनों में इनमें फल बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उद्यान विभाग के विकास अधिकारी उतम पराशर कहते हैं कि कुल्लू जिला में कंधारी, काबुली, सिंधुरी, सीडलेस मृदुला और गणेश आदि प्रजाति का अनार पैदा हो रहा है। उन्होंने शेड्यूल के अनुसार विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed