{"_id":"5ab6767a4f1c1bc1758b73c2","slug":"201521907322-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलिंग पुल की जांच करेगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलिंग पुल की जांच करेगी भाजपा सरकार
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलिंग पुल की जांच करेगी भाजपा सरकार : मारकंडा
कहा-विकास का श्रेय लेने में किया था पुल का उद्घाटन
पांच माह ही ढह गया था साढ़े चार करोड़ का मूलिंग पुल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही मूलिंग पुल का मामला फिर गरमा गया है। जांच में गाज विभागीय अधिकारियों पर या ठेकेदार पर गिरने को लेकर हड़कंप मच गया है। महज पांच माह में ही ध्वस्त हुए साढ़े चार करोड़ से बने मूलिंग पुल पर भाजपा सरकार जांच करवाने की तैयारी में है।
छह दिवसीय लाहौल दौरे पर आए कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले में कांग्रेस सरकार के शासन में हुए कई विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। मारकंडा ने कहा कि वह मूलिंग पुल की जांच को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास का श्रेय लेने के लिए आनन-फानन में अक्तूबर 2014 में मूलिंग पुल पर सीएम की पट्टिका रखकर जल्दबाजी कर इसका उद्घाटन तो कर दिया मगर पुल महज पांच माह में ही चंद्रावैली नदी में समा गया था। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा मूलिंग पुल की जांच के फैसले का स्वागत किया है। मार्च 2015 को ध्वस्त हुए 68 मीटर लंबे मूलिंग पुल पर अब जांच शुरू होने वाली है। इस पुल के गिरने का खामियाजा मूलिंग पंचायत के गांव बरगूल, शिपटिंग, गवाड़ी और मूलिंग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उदयपुर उपमंडल की तिंदी पंचायत स्थित सलग्रां के धार स्कूल मामले की भी स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से जांच करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि धार स्कूल भवन का उद्घाटन 2013 में हुआ था जो मार्च 2014 में गिर गया था। लाहौल-स्पीति जिले से समाज सेवा संगठन से जुड़े युवा रमेश लाल, वीरेंद्र सिंह तथा प्रेम चंद ने कहा कि विकास कार्य में इस तरह से गोलमाल कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ जांच करना जरूरी है। कृषि मंत्री डॉ. मारकंडा ने कहा कि भाजपा ने पहले ही मूलिंग पुल के निर्माण पर सवाल उठाए थे परंतु कांग्रेस सरकार ने जांच करवाने के बजाए विकास का श्रेय लेने के लिए पुल का उद्घाटन करवा दिए। पुल पांच माह में टूट गया। ऐसे में इसकी जांच करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हीं कार्यों की आधारशिला रखेगी जो पांच साल में पूरा हो सकेंगे।