फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में 13 और 14 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि

कुल्लू में 13 और 14 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि

Fri, 09 Feb 2018 09:51 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में 13 और 14 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि
mahashivratri - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। जिला कुल्लू में इस साल में भी दो शिवरात्रि का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अधिकतर जगहों पर शिवरात्रि को 13 फरवरी को मनाया जाएगा, लेकिन रघुपुरघाटी के लोगों ने उत्सव को 14 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में घाटी के लोगों ने भगवान शिव के आगमन को लेकर अपने गांव व घरों को रंग रोगन से सजाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भगवान शिव को समर्पित इस पर्व के लिए ग्रामीणों ने शिव माला बनाने के लिए सभी तैयारियां को पूरा कर दिया है। वहीं ग्रामीण शिवरात्रि के नजदीक आते ही भगवान शिव को खुश करने के लिए घर-घर जाकर शिवरात्रि गाने गा रहे हैं। ग्रामीण रमेश चंद, सुनील कुमार, पूर्ण ठाकुर, दुनी चंद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, चुनी लाल, ध्यान सिंह, राजेश तथा लीला प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि उत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है लेकिन शिवरात्रि के आयोजन को लेकर बनाला, फनौटी, डोहाड़, जुहड़, करशाला, कांडीबांग, घुहाटन, बालू, छलाच, बलेहड़, लोट, सुहल, कमांद, लोट, देहुरी व क्वाटन के ग्रामीणों असमंजस में है। उन्होंने कहा कि इन गांव के कुछ ग्रामीणों ने 13 तो कहीं 14 को मनाने का निर्णय लिया गया है। उधर, पुरोहित शिव राज शर्मा ने कहा कि शास्त्र व जंतरी के अनुसार शिवरात्रि पर्व 13 फरवरी को है। इस दिन रखे जाना व्रत लोगों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed