फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अपने पोलिंग स्टेशनों में आगे रहे सभी प्रत्याशी

अपने पोलिंग स्टेशनों में आगे रहे सभी प्रत्याशी

Wed, 20 Dec 2017 09:41 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
अपने पोलिंग स्टेशनों में आगे रहे सभी प्रत्याशी
अपने पोलिंग स्टेशनों में आगे रहे सभी प्रत्याशी
विज्ञापन

पोलिंग स्टेशन कन्याल में कांग्रेस प्रत्याशी को पड़े तीन वोट
किशोरी और हरिचंद को अपने बूथों में मिली रिकॉर्ड बढ़त
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधानसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों से बढ़त हासिल की है। मनाली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर के पोलिंग स्टेशन कन्याल में 200 वोटों में से कांग्रेस के हरिचंद शर्मा को मात्र तीन वोट ही मिले हैं वहीं गोविंद को यहां 196 वोट पड़े हैं। वहीं कांग्रेस के हरिचंद शर्मा के जगतसुख पोलिंग स्टेशन में 966 वोट पड़े इसमें कांग्रेस को 665 और भाजपा के पक्ष में 280 मत ही मिले।
बंजार विधानसभा से भाजपा के सुरेंद्र शौरी के बंजार पोलिंग स्टेशन में भाजपा को 382 और कांग्रेस को 185 मत पड़े हैं। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह के गड़सा पोलिंग स्टेशन में उन्हें 319 और भाजपा को 242 मत मिले हैं। वहीं, कुल्लू से महेश्वर सिंह के पोलिंग स्टेशन लोअर सुल्तानुपर में हुई 444 वोटों में महेश्वर सिंह को 321 और कांग्रेस को 123 मत मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुंदर सिंह के पोलिंग स्टेशन तेगूबेहड़ में कांग्रेस को 437 और भाजपा के पक्ष में 232 वोट मिले।
विज्ञापन

आनी विधानसभा में भाजपा के किशोरी लाल के पोलिंग स्टेशन सराहर में हुए 880 वोटों से भाजपा को 685 और कांग्रेस को 182 मत पड़े। कांग्रेस उम्मीदवार परस राम के पोलिंग बूथ लांमीसेर में भाजपा को मात्र 49 और कांग्रेस के खाते में 308 वोट मिले हैं। जिला की चारों विधान में सबसे कम वोट कन्याल पोलिंग स्टेशन में कांग्रेस को मात्र तीन और आनी विस के कांग्रेस के परस राम के पोलिंग स्टेशन लामीसेर में भाजपा को 49 वोट से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं सबसे अधिक वोट किशोरी लाल सागर ने अपने पोलिंग स्टेशन सराहर से 503 और कांग्रेस के हरि चंद शर्मा ने पोलिंग स्टेशन जगतसुख से 385 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed