फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20,000 boxes of bees will come from other states for pollination

Kullu News: पॉलीनेशन के लिए बाहरी राज्यों से आएंगे मधुमक्खियों 20,000 बॉॅक्स

Wed, 26 Mar 2025 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Mar 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
20,000 boxes of bees will come from other states for pollination
खास खबर
विज्ञापन

कुल्लू में बी-फार्म संचालकों के पास आ रही बागवानो की मांग
अप्रैल महीने में सेब के पौधों खिलना शुरू हो जाएंगे फूल
बलदेव राज

कुल्लू। सेब के पौधों में फ्लावरिंग का दौर अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। निचले क्षेत्रों में सेब के पौधे ग्रीन टिप की अवस्था में पहुंच गए हैं। इसके बाद इनमें फूल खिलना शुरू हो जाएंगे। सेब में फ्लावरिंग के दौरान बेहतर पॉलीनेशन के लिए बाहरी राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से मधुमक्खियों के 20,000 बॉक्स से अधिक बॉक्स कुल्लू में लाए जाएंगे।
हालांकि पिछले दिनों प्लम के पौधों में पॉॅलीनेशन के लिए 300 मधुमक्खी के बॉॅक्स कुल्लू में पहुंचाए गए थे, लेकिन जैसे-जैसे सेब में फ्लावरिंग का दौर शुरू होने का समय आ रहा है, ऐसे में मधुमक्खियों के लिए बागवानों ने बी फार्म संचालकाें से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कुल्लू व मंडी के सीमांत क्षेत्रों में बागवान मधुमक्खी के बॉक्स को अपने बगीचों में रखते हैं। मधुमक्खी परागण में अहम भूमिका अदा करती हैं, इससे सेटिंग भी बेहतर होती है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले में करीब 30,000 हेक्टेयर में सेब का उत्पादन हो रहा है। हर साल यहां पर करोड़ों का सेब कारोबार होता है। सेब की फ्लावरिंग चरम पर होती है तो करीब 20,000 से अधिक मुधमक्खी के बॉक्स की आवश्यकता पड़ती है। इस डिमांड को बी फार्म संचालक पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान नील चंद ठाकुर, मोहर सिंह और तारा चंद ने कहा कि इस साल सर्दियों के दौरान बर्फबारी कम हुई है, लेकिन बागवानों को उम्दा फसल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बागवान सेब की सेटिंग बेहतर हो, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मधुमक्खी के बॉक्सों के लिए अभी संपर्क किया जा रहा है।संवाद


एक बॉक्स में होती हैं सात परतें
मधुमक्खी के एक बॉक्स में हजारों मधुमक्खियां होती हैं। इसमें मधुमक्खियों की कुल सात परतें हैं। मेलीफेरा और सिराना मधुमक्खी को इस्तेमाल किया जाता है। एक बॉक्स का दाम न्यूनतम 1000 रुपये से शुरू होता है। कुल्लू जिला के बी फार्म संचालकों के पास करीब 5,000 मधुमक्खी बॉक्सों के उपलब्ध होने की क्षमता है।


पिछले दिनों प्लम की फ्लावरिंग के लिए मधुमक्खी के बॉक्स कुल्लू लाए हैं। अब सेब के लिए बागवानों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। डिमांड के अनुसार बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
वीर चंद ठाकुर, सचिव, देव नारायण मधुमक्खी पालन को ऑपरेटिव सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed