{"_id":"68052a06bfe79361f60b99dc","slug":"20-women-players-selected-in-cricket-trials-kullu-news-c-89-1-klu1002-145912-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्रिकेट ट्रायल में 20 महिला खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्रिकेट ट्रायल में 20 महिला खिलाड़ियों का चयन
Sun, 20 Apr 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में महिला किक्रेट टीम के ट्रायल में पहुंची खिलाड़ी।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में जिला क्रिकेट संघ ने वरिष्ठ महिला वर्ग की क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल करवाए। इसमें 20 महिला खिलाड़ी भाग लेने पहुंचीं।
चयन कमेटी में कौनिक आचार्य, प्रेम और अजय आचार्य ने भूमिका निभाई। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव शिव कपूर ने बताया कि वरिष्ठ महिला वर्ग की क्रिकेट टीम का चयन रविवार को हो गया है। चयन कमेटी ने सभी 20 महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कैंप के लिए चयनित किया है। इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 23 से 30 अप्रैल तक के लिए कुल्लू में कैंप लगेगा। इसके बाद एक मई को ऊना में होने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मैच में जिले की यह टीम भाग लेगी। रविवार सुबह खिलाड़ियों से दस्तावेज और शुल्क लेने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया उसके बाद इन खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। संवाद
--