{"_id":"60cf70068ebc3e2e087ce8ad","slug":"20-thousand-people-will-be-vaccinated-in-three-days-dc-kullu-news-sml374205812","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 20 हजार लोगों को लगेगा टीका : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 20 हजार लोगों को लगेगा टीका : डीसी
विज्ञापन
कुुल्लू। जिले में विभिन्न आयु के 46 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की एक खुराक लगाई जा चुकी है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य में और तेजी लाने के लिए 21 जून से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया जा रहा है।
21, 22 और 23 जून को जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 20 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को पहले की तरह ही ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के अनुसार ही टीके लगाए जाएंगे। इसी आयु वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गृह क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीके लगाए जाएंगे। आधार नंबर के साथ उनका पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए पहले की तरह लोगों को तय दिन से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। एक वैक्सीनेशन केंद्र पर कम से कम 100 लोगों की ही वैक्सीनेशन की जाएगी। बड़े वैक्सीनेशन केंद्रों पर यह आंकड़ा 100 से अधिक भी हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन शत प्रतिशत ऑफलाइन की जाएगी। यानी ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के वैक्सीनेशन केंद्र पर मौके पर ही टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं होगी। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार को पहली तथा दूसरी डोज दी जाएगी। इसमें इसी आयु वर्ग के नए फ्रंटलाइन वर्कर तथा हेल्थ वर्कर भी शामिल होंगे। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 17 मई से 18 जून तक 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन की जा चुकी है।