{"_id":"5c2f6146bdec2256db06283f","slug":"191546608966-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से ढाई मंजिला गोशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से ढाई मंजिला गोशाला राख
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत मोहनी के गांव पाटन में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आग लगने से एक ढाई मंजिला गोशाला जल कर राख हो गई। इससे करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे के समय गोशाला मालिक दौलत राम पुत्र पतु राम निवासी गांव पाटन अपने खेतों में काम कर रहा था।
अचानक घर से कुछ दूरी पर बनी गोशाला में आग की लपटें उठी। अफरातफरी के बीच स्थानीय गांव पाटन, पेडचा, मरकेहड, कलहेड, सेउबाग, मुठास व चमांडा गांव के ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े और गोशाला के साथ लगते दौलत राम के पुश्तैनी घर को आग लगने से बचाया गया। स्थानीय पंचायत की वार्ड सदस्य चंद्रा देवी ने बताया कि आग इस कदर भड़की कि गोशाला देखते ही देखते जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद बंजार से दमकल वाहन भी पहुंचा। लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया था। गनीमत रही कि ग्रामीण सविंद्र सिंह, टेक सिंह, प्रताप, बेली राम, देवेंद्र महंत, पूर्ण चंद, जसवंत सिंह, नंदे राम, पूर्ण चंद, नेसू राम, भगवान दास, बाले राम, दिले राम, नीटू, हिरा लाल, नरोत्तम, दत्त शर्मा, ज्ञान चंद व हेम राज ग्रामीणों के प्रयास से दौलत राम के संयुक्त परिवार के मकान को जलने से बचा लिया। लेकिन गोशाला पूरी तरह से राख हो गई। वार्ड सदस्य चंद्रा देवी ने कहा कि ग्रामीणों के प्रयासों से ही रिहायशी मकान को जलने से बचाया है। हालांकि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और इसमें रखे गए मवेशियों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। लेकिन गोशाला में सर्दी के लिए रखे गए घास, लकड़ी, खेती बाड़ी के औजार तथा खड्डी आग की भेंट चढ़ गई। बंजार पुलिस थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया की दौलत राम की गोशाला जल कर राख हो गई। इसके साथ बने एक मकान को बचाया गया है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। नायब तहसील बंजार राम लाल ठाकुर ने कहा कि हादसे में करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।