फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लारजी-सैंज-न्यूली सड़क पर आठ घंटे फंसे रहे 350 वाहन

लारजी-सैंज-न्यूली सड़क पर आठ घंटे फंसे रहे 350 वाहन

Fri, 20 Jul 2018 07:27 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
लारजी-सैंज-न्यूली सड़क पर आठ घंटे फंसे रहे 350 वाहन
सड़क खोलती मशीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की लारजी-सैंज-न्यूली सड़क शुक्रवार सुबह से करीब दस घंटे अवरुद्ध रही। भारी बारिश से सैंज के साथ बहने वाले पागलनाला में बाढ़ आ गई। बाढ़ का मलबा सड़क पर आ गया। इससे सड़क पर करीब 350 वाहन फंस गए। लगभग 100 मीटर तक सड़क दलदल में तबदील हो गई।
सैंज घाटी के पागलनाला क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से पागलनाला का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ से पूरा मलबा सड़क पर आ गया। इसमें साढ़े चार से पांच बजे के बीच सैंज घाटी से अपने उत्पाद को मंडियों में ले जाने वाले किसानों-बागवानों के दर्जनों वाहन फंस गए। देखते ही देखते टमाटर, बंद गोभी, फूलगोभी व नाशपाती लेकर आई गाड़ियों की सड़क पर लंबी कतार लग गई। इसके अलावा रैला व शांघड़ से आई निगम की बसों के साथ सैकड़ों निजी वाहन के पहिये थम गए। इनमें दो बारातें भी शामिल थी। बरसात में पागलनाला के अति संवेदनशील होने पर भी यहां लोनिवि की ओर से कोई मशीनरी की तैनाती नहीं की गई थी। इसके चलते सड़क को बहाल करने में समय लगा। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद एनएचपीसी चरण तीन और लोनिवि ने एक-एक जेसीबी भेजकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पड़े मलबे का हटाया गया। सबसे पहले सैंज से 11.30 बजे कुल्लू की तरफ जाने वाली गाड़ियों को भेजा। दोपहर करीब 12.30 बजे मार्ग को पूरी तरह से बहाल किया गया और यहां फंसे सैकड़ों वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। ध्यान सिंह, देव राज, मेहर सिंह, किशोरी लाल, विजय कुमार तथा गिरधारी लाल तथा आलम चंद ने कहा कि बरसात के दिनों में पागलनाला हर साल बंद हो जाता है। बावजूद इसके लोनिवि ने यहां किसी भी तरह की मशीनरी को नहीं रखा था। उन्होंने कहा कि नाले में आई बाढ़ का पूरा मलबा सड़क पर आने से यह समस्या पेश आई है। उन्होंने कहा कि लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग के बंद होने से किसानों-बागवानों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मशीनरी व्यवस्था के दिए निर्देश : एमआर
एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि सड़क बहाल हो गई है। आने वाले दिनों में इस तरह की समस्या न हो, इसके लिए लोनिवि को यहां मशीनरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किमी करना पड़ा पैदल सफर
पागलनाला में आई बाढ़ से लारजी-सैंज-न्यूली सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा दलदल में तबदील हो गया। स्थिति को भांपते हुए कई लोगों ने पैदल जाना उचित समझा। सैंज से कोटला व कुल्लू को जाने वाली वाली दो बारातों के साथ बंजार में खाड़ागाड़ जिला परिषद उप चुनाव को लेकर रखी गई रिहर्सल के लिए सरकारी कर्मचारियों को कई किमी तक पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed