{"_id":"5b02f3254f1c1be0408b6fc7","slug":"191526919973-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्छणी लाशणी सड़क नहीं पास, हादसे के लिए कौन जिम्मेवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्छणी लाशणी सड़क नहीं पास, हादसे के लिए कौन जिम्मेवार
Updated Mon, 21 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जच्छणी-लाशणी सड़क नहीं
पास, हादसे के लिए कौन जिम्मेवार
नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ाए जा रहे वाहन
पास नहीं होने से सड़क की बनी हुई है दयनीय हालत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले जच्छणी-लाशणी संपर्क मार्ग पर रविवार शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कई परिवारों को ताउम्र का जख्म दे गया। वहीं जिस जच्छणी लाशणी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ वह सड़क अभी तक पास नहीं हो पाई है। सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं है। ऐसे में सड़क में जान जोखिम में डालकर व नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं।
लोगों के अनुसार अगर सड़क पास नहीं है तो इस पर वाहनों को बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। इसकी जानकारी न तो जिला प्रशासन को थी और न ही विभाग को। अगर सड़क में वाहनों को दौड़ाए जान से पूर्व पास करवाया गया तो शायद इतना बड़ा हादसा पेश नहीं आता। सड़क कच्ची और बेहद खस्ताहाल स्थिति में है। बताया जा रहा है कि सड़क इतनी तंग हैं कि इसमें कैंची मोड़ व कई स्थानों पर एक गाड़ी ही पास हो सकती है। रविवार को जिस जगह पर हादसा हुआ था। वहां पर भी गाड़ी को पहले मोड़ काटने के लिए बैक करना पड़ता है। यहां एक बार में मोड़ काटना मुश्किल होता है। ऐसे में टाटा सूमो भी बैक करते समय खाई में लुढ़क गई थी। सड़क हादसे मेें 5 की मौत जबकि 11 घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके धीमान ने कहा कि सड़क को विभाग के अधीन लाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। सड़क की अभी तक महज डीपीआर ही बन पाई है। जिसकी अभी स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क में कार्य शुरू हो सकेगा।