फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल की उड़ानें रद्द कर मंडी को उड़ा हेलीकाप्टर

लाहौल की उड़ानें रद्द कर मंडी को उड़ा हेलीकाप्टर

Fri, 23 Mar 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
लाहौल की उड़ानें रद्द कर मंडी को उड़ा हेलीकाप्टर
हेलिकॉप्टर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)।
हेलीकाप्टर उड़ानों का इंतजार कर रहे यात्रियों को फिर झटका लगा है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के एक आदेश ने यात्रियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल शुक्रवार को लाहौल के उदयपुर, बारिंग और स्टिंगरी हेलीपैडों के लिए तीन उड़ानें प्रस्तावित थी। लिहाजा सभी यात्री सुबह भुंतर एयरपोर्ट पहुंच गए। जबकि उदयपुर के यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर भेज गया।

अंतिम समय में जीएडी ने फरमान जारी कर तीनों उड़ानों को रद्द कर दिया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मंडी जिला के एक हेलीपैड पर ट्रायल उड़ान के लिए सरकार ने हेलीकाप्टर को वहां भेज दिया। सरकार के इस आदेश का घाटी के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर, जनजातीय युवा मंच के अध्यक्ष और जिप सदस्य सुदर्शन जस्पा, जिप उपाध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि सरकार को जनजातीय लोगों की दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस भेदभाव पूर्ण रवैये ने साबित कर दिया है कि सरकार की नजरों में जनता की समस्याएं गौण हैं। यात्री रमेश, टशी, दलीप, अनिल, प्रेम, संगीता, दिनेश, शिव ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उड़ान रद्द होने से उदयपुर के नए एसडीएम सुभाष गौतम अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दे पाए हैं। 2 महीने से एसडीएम का पद खाली होने से लोगों के कई सरकारी काम लटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed