फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शारदा व रजनीश को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

शारदा व रजनीश को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
शारदा व रजनीश को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
शारदा और रजनीश चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
विज्ञापन

शियाह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
शानदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूूरो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शियाह में शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मंझली के प्रधान दिनेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय के महत्व को विद्यार्थी को समझना चाहिए। नशे से युवा पीढ़ी को दूर रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और खेल में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य बीएस डोगरा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में हुई वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं, रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। शहीद नाटक पेश कर विद्यार्थियों ने जाबांज सैनिकों के शहीद होने के हौसले का वर्णन किया। इसके अलावा डांस और गीतों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में कुल्लवी नाटी पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। इससे पहले समारोह में उर्मिला, ओमप्रकाश, तरुण कुमार, स्वाति, संजय और रीना को शिक्षा के लिए पुरस्कृत किया गया। जबकि, रजनीश को बेस्ट छात्र जबकि शारदा को बेस्ट छात्रा का खिताब दिया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश कुमार, प्रेम, निर्मला, संगीता सहित काफी अधिक संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed