फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जनजातीय हल्कों से मार्कंडेय मंत्री पद के प्रबल दावेदार

जनजातीय हल्कों से मार्कंडेय मंत्री पद के प्रबल दावेदार

Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय हल्कों से मार्कंडेय मंत्री पद के प्रबल दावेदार
जनजातीय हलकों से मार्कंडेय मंत्री पद के प्रबल दावेदार
विज्ञापन

तीसरी बार चुनाव जीतकर पहुंचे विधानसभा की दहलीज
2007 में पहली बार मार्कंडेय ने पार्टी को दिलाई थी जीत
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पूर्व मंत्री डा रामलाल मार्कंडेय चुनाव जीत कर जनजातीय हलकों से मंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर उभरे हैं। किन्नौर से भाजपा प्रत्याशी तेजबंत नेगी के चुनाव हारने से मार्कंडेय की मंत्री बनने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं। वह तीसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गए हैं।
इससे पहले रामलाल मार्कंडेय ने वर्ष 1998 में हिविंका-भाजपा गठन के प्रत्याशी के तौर पर पहला चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के बाद मार्कंडेय गठबंधन सरकार में मंत्री बने थे। वर्ष 2007 में मार्कंडेय ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एक बार फिर लाहौल स्पीति विधानसभा से चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री फुंचोग राय को शिकस्त दी थी। हालांकि वर्ष 2007 में वह भाजपा सरकार में मंत्री नहीं बन सके। लेकिन वह शीत मरूस्थल में पहली बार कमल खिलाने में सफल हुए थे। इस बार प्रदेश के तीन जनजातीय हल्कों में से भाजपा के दो प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं। चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जिया लाल ने अपना पहला चुनाव जीता है। जबकि किन्नौर से तेजवंत नेगी चुनाव हार गए हैं। ऐसे में मार्कंडेय का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद ‘अमर उजाला’ से बातचीत में मार्कंडेय ने कहा कि किसे मंत्री पद दिया जाना है। यह पार्टी संगठन और हाईकमान का विशेषाधिकार है। उनकी जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया है। घाटी में पर्यटन का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। जबकि पिछले कांग्रेस कार्यकाल में रुके हुए विकास कार्यों को पुन: गति प्रदान करेंगे। वहीं रोहतांग टनल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन करवाना उनकी प्राथमिकता है। चुनाव जीतने के बाद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लाहौल स्पीति की जनता का एक समान विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed