फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मतगणना को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने बनाई रणनीति

मतगणना को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Fri, 15 Dec 2017 06:33 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
मतगणना को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने बनाई रणनीति
मतगणना को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

बैठकें कर काउंटिंग एजेंट्स को दीं जिम्मेवारियां
मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं से शांति बनाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के लिए 18 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी मतगणना को लेकर रणनीति बनाई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग जगह बैठकें कर अपने काउंटिंग एजेंट्स को जिम्मेवारियां सौंपी। मतगणना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कुल्लू सदर से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने बैठक के दौरान अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। भाजपाई एग्जिट पोल से उत्साहित दिखे। जबकि कांग्रेसियों ने एग्जिट पोल पर मंथन किया और इसे नकारा है। कांग्रेसियों का तर्क है कि विकास के दम पर नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत होंगे। दोनों ही पार्टियों की बैठक में प्रत्याशियों ने मतगणना के दौरान सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। भाजपा की बैठक में भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने काउंटिंग एजेंट्स को मतगणना के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया और हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाला कल भाजपा का है। भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों को सुशासन देगी। वहीं, कांग्रेस की बैठक में कुल्लू सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में रिपीट करेगी और दोबारा से सूबे विकास गंगा बहेगी। एग्जिट पोल जनता को भ्रमित करने वाला है। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व दोबारा सरकार बनेगी। उन्होंने मतगणना को लेकर भी सभी को टिप्स दिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि रघुनाथपुर में हुई भाजपा की बैठक में जिप सदस्य टेक चंद, बीडीसी सदस्य हेमराज शर्मा, यादवेंद्र सिंह, देवानंद, चमन लाल, देवेंद्र शर्मा, दिनेश ठाकुर, जगदीश शर्मा, योगेश ठाकुर, गोपी चंद शर्मा, राजेंद्र सूद, विमला ठाकुर, श्रवण ठाकुर व जुगल किशोर शर्मा मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की बैठक में कुल्लू कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, जिला मीडिया प्रभारी राजेश शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed