फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पतलीकूहल में अग्रिशमन केंद्र खोलने की मांग अधूरी

पतलीकूहल में अग्रिशमन केंद्र खोलने की मांग अधूरी

Sun, 22 Oct 2017 10:05 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल में अग्रिशमन केंद्र खोलने की मांग अधूरी
पतलीकूहल में नहीं खुला फायर अाफिस। - फोटो : अमर उजाला
मनाली/पतलीकूहल। जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के मध्य स्थित पतलीकूहल कस्बे में लंबे समय से अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग आज तक अधूरी है। स्थानीय लोगों को कोरे आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला। हालांकि दस साल पहले पूर्वमंत्री रहे राजकृष्ण गौड़ के समय इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से एक तेज मुहिम भी शुरू की गई थी। बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

चालीस पंचायतों के केंद्र स्थल पतलीकूहल के आसपास के गांवों में आग लगने पर 23 किलोमीटर कुल्लू या मनाली से दमकल वाहन पहुंचते हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने तथा सड़कों की हालत दुरुस्त न होने से दमकल वाहनों को पहुंचने में करीब एक घंटा लग जाता है। इतने में सब राख हो चुका होता है। कुछ रोज पहले पतलीकूहल से सटे डटेहड़ बिहाल में मकान में आग लग गई, लेकिन अग्रिशमन केंद्र के नजदीक न होने के चलते मकान को स्वाह होने से नहीं बचाया जा सका। इसी प्रकार हलाण, बशकोला, कटराईं, काथी, नग्गर, गाहर और काइस क्षेत्र में दर्जनों आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब 15 दिन पहले कटराईं पंचायत में एक मकान में भी ऐसा ही माजरा देखने को आया और देखते ही देखते रिहायशी मकान राख हो गया। मनाली होटल एसोसिएशन के चीफ पैट्रन देवेंद्र नेगी का कहना है कि दस साल पहले पंचायत प्रधान रहते उन्होंने मनाली की फायर स्टेशन की गाड़ी को पतलीकूहल में रोकने के लिए स्थान प्रदान करने की बात कही थी, लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ा। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि पतलीकूहल में फायर स्टेशन खोलने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर के अनुसार उन्होंने भाजपा सरकार के दौरान पतलीकूहल में अग्रिशमन केंद्र खोलने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सरकार बदलने से सब धरा का धरा रह गया। वहीं मनाली कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ के अनुसार सीएम वीरभद्र सिंह ने पिछले दौरे में पतलीकूहल में फायर स्टेशन खोलने की घोषणा की है। दोबारा सरकार बनते ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed