फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शांघड़ में पकड़ी लकड़ी को बनाई जांच टीम

शांघड़ में पकड़ी लकड़ी को बनाई जांच टीम

Sat, 30 Mar 2019 10:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
शांघड़ में पकड़ी लकड़ी को बनाई जांच टीम
कुल्लू। विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत सैंज के अति दुर्गम गांव शांघड़ में पकड़ी अवैध लकड़ी की जांच के लिए पार्क प्रबंधक ने जांच टीम का गठन किया है। आरओ की अगुवाई में बनाई जांच टीम में पांच लोगों को शामिल किया गया। नेशनल पार्क की डीएफओ अभिलाषा सिंह ने कहा कि पार्क प्रबंधक अपने स्तर पर अवैध रूप से बरामद की लकड़ी के मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट के आने बाद वन विभाग पुलिस में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विभागीय जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी की डीएफओ अभिलाषा सिंह की अगुवाई में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शांघड़ गांव में छापेमारी कर पांच से छह घरों से देवदार के 80 स्लीपर बरामद किए थे। जिससे वन माफिया मेें हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed