फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भारी भूस्खलन से सड़क बंद, 20 वाहन फंसे

भारी भूस्खलन से सड़क बंद, 20 वाहन फंसे

Fri, 15 Mar 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 15 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
भारी भूस्खलन से सड़क बंद, 20 वाहन फंसे
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की बिहाली-शैंशर-तलिहारा सड़क पर भारी भूस्खलन होने से तीन पंचायतों के 30 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। सड़क के बंद होने से करीब 20 वाहन भी फंस गए हैं। इसके अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के शांघड में विश्राम गृह पर वीरवार देर शाम एक विशालकाय देवदार का पेड़ गिर गया है। यह हादसा वीरवार देर शाम को हुआ है।

हादसे में विश्राम गृह का चौकीदार लगन चंद बाल-बाल गया। हालांकि इस दौरान विश्रामगृह में कोई भी मेहमान नहीं ठहरा था। बहाली-शैंशर-तलिहारा सड़क पर भारी भूस्खलन होने शैंशर, देहुरीधार और गाड़ापारली पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भूस्खलन में बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई हैं। इस सड़क से स्कूली बच्चे भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में लोगों को सड़क बंद होने से कई किमी पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। यातायात बंद होने के चलते मरीजों को उठाकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। शैंशर पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि सैंज की तीन पंचायतों की जीवनरेखा बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बंद है। इस भूस्खलन से खाईण गांव निवासी जोग राज, जवाहर लाल, राज कुमार तथा हिमा के सेब के पेड़ भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है। उधर, डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि सड़क को बहाल करने के लिए एचपीसीएल को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed