फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मार्च में भी कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

मार्च में भी कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
मार्च में भी कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। फरवरी महीने के बाद अब मार्च महीने में भी कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के पहाड़ों में बर्फबारी और निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। दूसरे दिन बुधवार को कुल्लू और मनाली में जमकर बादल बरसे और रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला और जिला मुख्यालय केलांग में ताजा बर्फबारी हुई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मार्च में भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं होने वाली है।

बारिश से जिले में 45 से ज्यादा सड़कें प्रभावित चल रही हैं। सड़कों पर हुए भारी भूस्खलन व डंगों के ढहने से रूटों पर फंसी निगम की बसों को नहीं निकाला जा सका है। इससे ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई और पैदल ही मीलों का सफर करना पड़ रहा है। बारिश से जिला में भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थरों का गिरना लगातार जारी है। कुल्लू-मनाली एनएच-21 के बीच हो रहे भारी भूस्खलन के कारण सफर जोखिम भरा बना है। जिला प्रशासन ने सैलानियों और सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। उधर, दो माह से बंद औट-लूहरी हाईवे-305 पर एनएच अथॉरिटी ने बर्फबारी के बीच बर्फ हटाने का कार्य जारी रखा। खराब हुए डोजर को ठीक करने के बाद दोनों तरफ से नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर बर्फ हटाओ अभियान चलाया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को रोहतांग दर्रा में करीब 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। सोलंगनाला में पांच और जलोड़ी दर्रा में छह सेंमी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed