फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छोटे वाहनों के लिए खुला जलोड़ी दर्रा

छोटे वाहनों के लिए खुला जलोड़ी दर्रा

Sun, 20 Jan 2019 07:38 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
छोटे वाहनों के लिए खुला जलोड़ी दर्रा
जलोड़ी दर्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भारी बर्फबारी से यातायात के लिए बंद हुआ औट-आनी-सैंज हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। एनएच अथॉरिटी ने रविवार दोपहर बाद दोनों तरफ से स्नो कट्टर से करीब 15 किलोमीटर हाईवे से बर्फ हटा कर इसे करीब पंद्रह दिन बाद बहाल किया।

हालांकि घाटी में मौसम ने फिर करवट ले ली है और जलोड़ी दर्रा में भी बर्फ के फाहे गिरते रहे। लेकिन लोगों के दबाव में अथॉरिटी ने बर्फ के बीच भी हाईवे से बर्फ हटाने का काम जारी रखा। बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक सड़क में बिछी बर्फ को देखते हुए एनएच अथॉरिटी ने अभी वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी है। छह जनवरी से बंद जलोड़ी दर्रा से बाह्य सराज की 58 पंचायतों की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को जहां वाया गाड़ागुशैणी, करसोग व शिमला होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा तो वहीं कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर पैदल ही दर्रा को आरपार किया। हाईवे-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने हाईवे-305 के बहाल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में एनएच अथॉरिटी के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर बर्फ जमने से स्नो कट्टर भी खराब होने लगा है। उधर, बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है। एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने कहा कि हाईवे-305 से बर्फ को हटा दिया है। लेकिन फिसलन का खतरा अभी भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed