फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेब के बगीचों में बरपा कैंकर रोग का कहर

सेब के बगीचों में बरपा कैंकर रोग का कहर

Thu, 03 Jan 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सेब के बगीचों में बरपा कैंकर रोग का कहर
सेब के बगीचों में कैंकर रोग का प्रकोप
विज्ञापन

बागवान परेशान, इस बीमारी से सूख रहे हरे भरे पेड़
नाशपाती के पौधों में भी दिख रहा बीमारी का असर
उमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू के बगीचों में पतझड़ के बाद कैंकर रोग का कहर बगीचों में स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। इस रोग से सेब के पौधों को काफी नुकसान हो रहा है। इस कारण बागवान खासे चिंतित हैं। बागवानों का कहना है कि इन दिनों प्रूनिंग करते समय बगीचों में बीमारी साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि सेब के साथ अब रोग का कहर नाशपाती के पेड़ों में भी तेजी से पनप रहा है।
बागवानों का कहना है कि पुराने पेड़ों पर इस बीमारी का असर ज्यादा नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कैंकर रोग के लक्षण पौधे के तने, शाखाओं और टहनियों पर उभरे या धंसे हुए अनेक रंगों के धब्बों के रूप में नजर आते हैं। रोगी पौधों की छाल कई बार पपड़ी बनकर उखड़ जाती है। ऐसे में पौधे भी सूख जाते हैं। इसके चलते बागवानों को वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में सेब के पौधों में विभिन्न प्रकार के पंद्रह कैंकर रोगों को देखा गया है। ये सभी कैंकर रोग फूंफद जनित हैं। मुख्य रोगों में भूरा तना कैंकर, धुंए वाला -झुलसा कैंकर, गुलाबी कैंकर, काला तना, नेल हैंड, रजत पती कैंकर है। घाटी के बागवान ज्ञान ठाकुर, देवराज नेगी, सुरेश, अखिल ठाकुर, हुकम ठाकुर, रोशन लाल, जितेंद्र ठाकुर, किरण शर्मा, नीतिश, प्रशांत और अनूप ने कहा कि बगीचों में कैंकर रोग से कई पौधे सूख रहे हैं। अब यह रोग नाशपाती के पेड़ों में भी पनप रहा है। इससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे करें फलदार पौधों का उपचार
कैंकर रोग की रोकथाम के लिए संतुलित खाद डालनी चाहिए। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि पौधे की कांट-छांट उचित तरीके से करनी चाहिए। कैंकर के घाव पर तेज चाकू से साफ करके उस पर व्लाइटॉक्स या चौबाटिया पेंट लगाना चाहिए। बागवान फल तोड़ने के बाद कॉपर ऑक्सीक्लोराड का 300 ग्राम प्रति सौ लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed