फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बाईपास बनने से शहर को मिलेगा जाम से छुटाकरा

बाईपास बनने से शहर को मिलेगा जाम से छुटाकरा

Fri, 07 Dec 2018 06:47 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
बाईपास बनने से शहर को मिलेगा जाम से छुटाकरा
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में बढ़ रहे ट्रैफिक व रोजाना लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलेगी। इस समस्या को देखते हुए शहर में नए बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। पिरड़ी से लेकर भूतनाथ के बीच डबल लेन रोड पर 15 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि इसकी डीपीआर बनाने में जुट गया है। पिरड़ी-भूतनाथ बाईपास बनने से न केवल शहर में वाहनों की आवाजाही कम होगी, बल्कि पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। यह रोड जिला मुख्यालय ढालपुर, शास्त्रीनगर, सरवरी व आखाड़ा बाजार से बाहर होकर निकलेगा। नाबार्ड के तहत होने वाले बाईपास रोड की लंबाई करीब पांच किलोमीटर होगी। लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या व तंग सड़कों के चलते शहर में बाईपास सड़क के निर्माण की मांग कई सालों से चल रही थी। विभाग ने इसकी डीपीआर बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। नाबार्ड को भेजे जाने से पहले इसमें राजस्व विभाग की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। शहरवासी राजेंद्र, प्रदीप सिंह, राजेश कुमार, प्यारे लाल, संजीव शर्मा, रेवत राम, संजय शर्मा, राजू, ओम प्रकाश, हंस राज तथा झावे राम का कहना है कि पिरड़ी-भूतनाथ डबललेन सड़क निर्माण से जिला मुख्यालय ढालपुर का यातायात कम होगा और लोगों को भी राहत मिलेगी। शहर में बाईपास सड़क निर्माण की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी।
विज्ञापन


सड़क का निर्माण 15 करोड़ की लागत से होगा। पांच किमी लंबा डबललेन मार्ग नाबार्ड के तहत बनाया जाएगा। विभाग ने डीपीआर का कार्य आरंभ कर दिया है।
-केके शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed