फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ईको टूरिज्म में विकसित होगी सरयोलसर झील

ईको टूरिज्म में विकसित होगी सरयोलसर झील

Tue, 04 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
ईको टूरिज्म में विकसित होगी सरयोलसर झील
वन मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरयोलसर क्षेत्र को ईको टूरिज्म के तहत विकसित किया जाएगा। रघुपुर गढ़ से सरयोलसर होकर लामीलांबरी तक करीब 21 किमी ट्रैक बनाया जाएगा। करीब पांच किलोमीटर पैदल सफर कर मंगलवार को वन मंत्री सरयोलसर पहुंचे।

कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलोड़ी जोत से कुछ आगे तक छोटे प्रदूषण रहित वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बनेगी। यहां उन्होंने आराध्य माता बूढ़ी नागिन और सरयोलसर झील के दर्शन किए। बाद में कारकूनों के साथ बैठक कर यहां की समस्याओं को जाना। मंत्री ने कहा कि सरयोलसर झील को बिजली, पानी की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। मंदिर में पर्यटकों के ठहरने के लिए अतिरिक्त सराय भवन का निर्माण किया जाएगा। कहा कि सरयोलसर का नजारा किसी जनत से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती देखकर यहां बार-बार आने का मन करता है। कहा कि क्षेत्र के युवाओं को ईको टूरिज्म के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर मिले सके, इसके लिए सुनियोजित ढंग से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। मंत्री गोविंद ठाकुर ने इससे पूर्व एनएच 305 के भूस्खलन क्षेत्र माशनू नाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ और क्रेट वॉल लगाने के निर्देश दिए। कहा कि एनएच प्राधिकरण से बात कर भूस्खलन सड़क को फ्लाईओवर बनाने की बात रखेंगे। लोनिवि के खणाग विश्राम गृह में मंत्री गोविंद ठाकुर ग्रामीणों से मिले। इस अवसर पर मंत्री गोविंद ठाकर की पत्नी रजनी ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, भाजपा महामंत्री दुनी चंद ठाकुर, गंगा राम चंदेल, वेद ठाकुर, प्रताप ठाकुर, भूपेश ठाकुर, पंचायत उप प्रधान बीएस राणा, बीरबल, सीसीएफ रामपुर अनिल ठाकुर, डीएफओ चंद्रभूषण, आरओ तेजा सिंह, तहसीलदार देवेंद्र नेगी, एक्सईएन आइपीएच रविंद्र कुमार, एसडीओ किशोरी लाल, सुमन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed