{"_id":"5bfaa1cbbdec224179148458","slug":"181543152075-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
नृत्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के कुल्लू साइंस स्कूल और कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ने वार्षिकोत्सव पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कलाकेंद्र में एक मंच पर आयोजित सालाना समारोह में दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां कुल्लवी नाटी की धूम रही, वहीं लाहौली गीतों पर लोक नृत्य ने सभी का मन मोहा।
समारोह में बतौर मुख्यातिथि डीएसपी हेडक्वार्टर आशीष शर्मा ने शिरकत की। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्कूल के महाप्रबंधक सुरेश कुमार, मोहन कपूर व पवन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल डोगरा तथार मृदु बोरा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। छात्रों ने ओल्ड एलज एक्ट, समूह गान, बाहुबली डांस, एपीजी अब्दुल कलाम की जीवनी पर नाटक के मंचन के अतिरिक्त पंजाबी भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रताक्षी सूद, मुस्कान पराशर, हेम राज, सपना, ऋशिता, मोनिका, पीयूष, मेघना, तनवी, सुनैना, तृष्ता, मुस्कान ठाकुर, आकाश, मुस्कान, आर्या कपूर, दीक्षिता, पारस, करुणा, मृदुल, सृष्टि, रंजनादंनी, रितेश, रितुल, गुरसेहज, ऋषिता, अनुराग को पुरस्कार दिया गया। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से भी दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने भी स्कूली बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान कुल्लू साइंस स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष श्याम सुंदर ठाकुर ने सभी लोगों व अभिभावकों का कार्यक्रम में शामिल होने का आभार जताया। इस दौरान कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष संदीप शर्मा, मीडिया सचिव खुशहाल सिंह राठौर, सलाहकार प्रेम चंद तथा उपाध्यक्ष दविंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।