फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कनौन, लारजी पंचायत घरों में मिले ताले

कनौन, लारजी पंचायत घरों में मिले ताले

Fri, 09 Nov 2018 07:20 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
कनौन, लारजी पंचायत घरों में मिले ताले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के कनौन और लारजी लारजी पंचायत घरों में औचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ को ताले लटके हुए मिले। ड्यूटी से दो कर्मचारी गायब थे। इस पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ ने दोनों कर्मचारियों को जवाब तलब किया है। दोनों से दो दिनों में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। शुक्रवार को बंजार बीडीओ लोत राम ठाकुर जब लारजी व कनौन पंचायत घरों में पहुंचे तो यहां ताले लटके देख दंग रह गए। दोनों पंचायतों में दो कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे। जबकि ड्यूटी पर नहीं आने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ के औचक निरीक्षण से इलाके की पंचायतों के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। बीडीओ ने समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों, सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों को चेताया है कि पंचायत घरों को समय पर खोलने तथा बंद करने को लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी किए जाते हैं। इनकी पालना की जानी चाहिए। स्थानीय जनता को अपने दैनिक करवाने में पंचायत स्तर पर किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आनी चाहिए। यह स्टाफ को सुनिश्चित करना चाहिए। बीडीओ ने चेताया है कि अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, बीडीओ लोत राम ठाकुर ने कहा कि कार्य दिवस के दौरान सामुदायिक केंद्र का बंद होना गलत है। ड्यूटी से गायब कर्मचारियों को जवाब तलब किया है।


सुचारु रूप से चलाएं अभियान
खंड विकास अधिकारी लोत राम ठाकुर ने बताया कि स्टेट वाइड सैनिटेशन कैंपेन महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 15 अक्तूबर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। समस्त पंचायत कर्मचारियों, पदाधिकारियों को इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि वह अपनी-अपनी पंचायतों में निर्धारित गतिविधियों को आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed