{"_id":"5be1b76fbdec22693c103be4","slug":"181541519215-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली को सजे जिला कुल्लू के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली को सजे जिला कुल्लू के बाजार
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के लिए सजे बाजार, ऑफर की भरमार
अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी 24 घंटे रहेंगे मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दीपों के उत्सव दीपावली के लिए जिला कुल्लू के बाजारों में रौनक छा गई है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व बुधवार को रघुनाथ की नगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। कुल्लू शहर, मनाली, भुंतर, बंजार, सैंज, आनी और निरमंड में दिवाली के दिन लोग अपने इष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना करेंगे। वहीं, दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर कुल्लू, मनाली, बंजार और अन्य स्थानों पर मिठाई, मिट्टी के दीये, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी की दुकानों में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। ढालपुर में दशहरा को सजी अस्थायी मार्केट में उमड़ी लोगों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। लोगों ने जहां दिवाली के लिए पटाखे, फूल, मिष्ठान की खरीदारी की, वहीं सर्दी को देखते हुए गरम कपड़े और अन्य सामान की खरीद फरोख्त की। उधर, दिवाली की रात को आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। आग की किसी भी स्थिति पर निपटने के लिए विभाग के अग्निशमन वाहन और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
बाक्स
शहरी क्षेत्रों में खतरनाक पटाखे चलाने पर प्रतिबंध
कुल्लू। दिवाली उत्सव के दौरान आग लगने की घटनाओं और प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिवाली के दौरान शाम को केवल 8 और 10 बजे के बीच ही पटाखे चलाए जा सकते हैं। नगर निकाय क्षेत्रों कुल्लू, मनाली, भुंतर और बंजार में खतरनाक पटाखों जैसे-हवाई राकेट, डे-कट नाइट और कट रॉकेट इत्यादि की बिक्री, भंडारण और प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। उक्त क्षेत्रों में यह प्रतिबंध 7 नवंबर तक लागू रहेगा। दिवाली पर लाइसेंस धारक व्यवसायी कुल्लू शहर में केवल रथ मैदान और अखाड़ा बाजार के रामबाग में खुले स्थान पर अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखे बेचे जा सकेंगे। शहर में सामूहिक रूप से पटाखे चलाने के लिए सरवरी का नेहरू पार्क, पुलिस मैदान बाशिंग और अखाड़ा बाजार में सब्जी मंडी का मैदान निर्धारित किया गया है। जिलाधीश ने सभी जिलावासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की है।