फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आपदाओं से बचाव की राह दिखाएगा डीडीएमए की शार्ट फिल्म

आपदाओं से बचाव की राह दिखाएगा डीडीएमए की शार्ट फिल्म

Thu, 18 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
आपदाओं से बचाव की राह दिखाएगा डीडीएमए की शार्ट फिल्म
आपदाओं से बचाव की राह दिखाएगी आपदा प्रबंधन की शॉर्ट फिल्म
विज्ञापन

जीबी पंत संस्थान, क्राफ्ट फिल्म बंगलूरू और विदेशी विवि की मदद से किया है निर्माण
दशहरा उत्सव के दौरान लोगों को दिखाई जाएगी पाथवेज टू रेजिलियंस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सचेत और जागरूक करने और इन आपदाओं से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमाचल पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान मौहल, क्राफ्ट फिल्म बंगलूरू, ब्रिटेन के बाथ स्पा विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों की मदद से एक शॉर्ट फिल्म तैयार की है।

पाथवेज टू रेजिलियंस नामक यह वृत्तचित्र वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शित किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अक्षय सूद ने बताया कि यह वृत्त चित्र आम लोगों को जलवायु परिवर्तन और बाढ़ की बढ़ती चुनौतियों के प्रति जागरूक करने में काफी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान आम लोगों को यह वृत्तचित्र दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी मैदान में विशेष रूप से स्थापित किए जाने वाले जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टॉल में भी इसका प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर इंग्लैंड की बाथ स्पा विश्वविद्यालय के डॉ. रिचर्ड जॉनसन, जीबी पंत के वैज्ञानिक केसर चंद और डीडीएमए से हरकंचन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed